देखते ही देखते दिल में बस जाता है
कोई कैसे
कभी हया , कभी नशा , कभी लबों पे मुस्कान दे जाता है
कोई कैसे
कभी झगड़ता , कभी अकड़ता , कभी दिल को गुदगुदाता है
कोई कैसे
ख़ामोशी से कभी , मदहोशी से कभी , रूह में बस जाता है
कोई कैसे
बंद हो या खुली , आँखों के रस्ते सपने दे जाता है
कोई कैसे
कुछ ही लम्हों में अंजान से अपना बन जाता है
कोई कैसे !