Monday, October 17, 2011

वो रचयिता है जग का


ये लम्हों की डगर
और ये वर्षों का सफ़र...

ये चाल में बेसब्रियाँ 
और काल का ये कहर 
ये धर्म की पगडंडियाँ 
बस कर्म में हो हुनर.

ये सरहदों की लड़ाइयां
और सिपाहियों का जिगर 
ये कर्त्तव्य की सरगर्मियां
और ममत्व की वो फिकर.

ये धुंध की गहराइयां
वो धूप ओढ़े सहर 
वो रेत-लिप्त वल्लरियाँ
और श्वेत श्यामल पहर. 

ये मखमली नज़दीकियाँ
ये प्रीत की सी लहर
फिर विरह और तनहाइयाँ
भी साथ आतीं मगर..

ये सब हैं तेरे वास्ते, ये सब हैं मेरे वास्ते 
पर तेरे बस में है न कुछ, पर मेरे बस में है न कुछ
सब रब की है ये महर

हैं हम कठपुतलियाँ बस, वो परम पिता है सबका 
हैं हम मनुष्य तो क्या, वो रचयिता है जग का !

No comments:

Post a Comment