Friday, November 4, 2011

ये बात प्यारी सी


एक दिल में आके चुभा
एक दिल से जाके चुभा
वो दर्द बीता हुआ
ये लम्हा जीता हुआ

एक आंसू था दुःख का 
एक आंसू है सुख का
वो काल था गहरा सा
ये ख़्वाब सुनेहरा सा

एक आँखों के भीतर
एक आँखों के बाहर
वो बात पुरानी सी
ये रात नूरानी सी

एक कल के अँधेरे सी
एक कल के सवेरे सी
वो चाल बहकी हुई 
ये सेहर महकी हुई 

एक लब को छूके गयी
एक लब से छूके बही 
वो चाय करारी सी
ये बात प्यारी सी....





No comments:

Post a Comment